टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

अंडमान निकोबार में फिर लगे भूकंप के तगड़े झटके, 5.0 रही तीव्रता, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली/पोर्ट ब्लेयर. आज यानी बुधवार 2 अगस्त की सुबह सुबह, अंडमान निकोबार द्वीप (Andaman Nicobar Islands) समूह में एक बार फिर भूकंप के झटके (Earthquke) महसूस किए गए। इस बाबत राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि, निकोबार द्वीप समूह पर आज सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

इसके साथ ही राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह भी बताया कि, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई थी। उन्होंने कहा कि, हालांकि इससे अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है।

गौरतलब है कि, बीते 28 जुलाई को भी अंडमान-निकोबार आईलैंड (Andaman-Nicobar Island) में रात 12 बजकर 53 मिनट पर 5.8 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस हुए थे। ये झटके पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 126 किमी की दूरी पर महसूस हुए थे। तब भूकंप का केंद्र 69 किमी की गहराई में था।

घटना पर जर्मन रिसर्च फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के मुताबिक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूंकप का केंद्र 69 किमी की गहराई पर था।वहीं रात में घरों के अंदर सो रहे लोगों के जैसे ही भूकंप के इन खतरनाक झटकों का एहसास हुआ है, सभी अचानक घरों से बाहर भागने लगे। हालांकि, भूंकप से किसी तरह की जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी।

Related Articles

Back to top button