राष्ट्रीय

स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्रवाद, आध्यात्म के लिए किया प्रेरित : अमित शाह

नई दिल्ली : आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है। देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर केंद्रित गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी विवेकानंद को नमन किया और कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्रवाद, आध्यात्म व कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित किया। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूरे विश्व को सनातन संस्कृति के दीप से प्रकाशित करने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन व देशवासियों को ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए स्वामी जी ने अपने विचारों से युवाओं को राष्ट्रवाद, अध्यात्म व कर्तव्यपरायणता के लिए प्रेरित किया।

अमित शाह ने आगे कहा कि विवेकानंद जातिवाद व सामाजिक आडंबरों के प्रखर आलोचक व सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। उन्होंने युवाओं में राष्ट्र चेतना जागृत करने के साथ आधुनिकता से अध्यात्म को जोड़ने के विचार दिए। उनका असीम ज्ञान व प्रेरक विचार युगों-युगों तक युवाओं के लिए प्रेरणा का एक केंद्र बने रहेंगे.

Related Articles

Back to top button