राज्य

गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकास में निभाये भागीदारी: गहलोत

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने का प्रदेशवासियों का आह्वान किया है।

गहलोत ने सिख धर्म के दसवें गुरू एवं खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आज यह आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का जीवन हमें सर्वोच्च त्याग की भावना के साथ सदैव सच्चाई की राह पर चलने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा अन्य कई नेताओं ने भी गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर उन्हें नमन किया।

Related Articles

Back to top button