
40 साल की सेवा के बाद शिक्षिका हुईं सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई
लखनऊ: महानगर स्थिर पीएसी35 में उच्च प्राथमिक विद्यालय में उस वक्त माहौल भावुक हो गया जब वरिष्ठ शिक्षिका बुशरा नईम के सेवानिवृत्त होने पर पूरा खंड शिक्षा अधिकारी जोन 3 के कार्यालय में शिक्षक, शिक्षिका और स्टाफ के सभी कर्मचारियों की आंखें नम हो गयीं। खंड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र शुक्ला ने उनके योगदान की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रभारी शिक्षिका बुशरा नईम को एक आदर्श शिक्षिका और मार्गदर्शक के रूप में याद किया जाएगा, उनकी कमी विद्यालय परिवार को हमेशा महसूस होगी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय, महानगर पी.ए.सी.-35 में लंबे समय तक बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने विषयों की समझ के साथ नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान दिया। उनकी शिक्षाओं ने छात्रों के जीवन को बेहतर बनाया. उनके विदाई समारोह के दौरान ऐसा भावुक माहौल बन गया कि सभी साथी शिक्षक,शिक्षिकाओ के साथ साथ जोने 3 के अन्य विद्यालयो की शिक्षिका भावुक होकर रोते नजर आये.विदाई समारोह में शिक्षकों ने प्रधानध्यापिका बुशरा नईम को फूल-माला पहनाई और खंड शिक्षा अधिकारी ने मोमेंट भेंट किया। शिक्षिकाओं ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

इस भावुक क्षण के दौरान बुशरा नईम ने कहा कि उनके पति की मृत्यु के उपरांत उन्होंने विद्यालय को हमेशा अपना घर माना और छात्रों को अपना बच्चा ईश्वर ने उनको कोई संतान सुख नहीं दिया। विद्यालय के प्रत्येक छात्र को अपनी संतान मानकर उनका मार्गदर्शन कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाय और उन्हें समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल में गहरा सन्नाटा छा गया, सिर्फ सिसकियों की आवाजें सुनाई दे रही थीं।



