राज्यहरियाणा

हरियाणा में 6.1 डिग्री गिरा तापमान, 12 जनवरी तक घने कोहरे के आसार… बूंदाबांदी की संभावना

हिसार: हरियाणा में लोगों को शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड का कहर लगातार जारी है। दिन का अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जोकि सामान्य के बराबर रहा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सोमवार रात्रि से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

इससे नौ और 10 जनवरी को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवाई और हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 12 जनवरी तक घने कोहरे के आसार हैं। आज बारिश होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।वहीं कल जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है।

दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।m11 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 12 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Related Articles

Back to top button