राष्ट्रीय

हाईवे पर हुआ भयानक हादसा, एक साथ टकराई 47 गाड़ियां और फिर…

पुणे: महाराष्ट्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ पुणे-बेंगलुरु हाईवे (Pune-Bangalore Highway) पर रविवार रात एक दुर्घटना के पश्चात् लगभग 48 वाहन आपस में टकरा गए। ये दुर्घटना पुणे में नावले पुल पर हुई। दुर्घटना में लगभग 50 लोग घायल हैं।

रविवार रात को पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण दुर्घटना हो गई। यहां एक अनियंत्रित कंटनेर ने गाड़ी को टक्कर (Pune Accident) मार दी। तत्पश्चात, लगभग 48 वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। इस दुर्घटना में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दरअसल, नवाले ब्रिज (Navale Bridge) के पास ढलान से उतरते वक़्त कंटेनर ने अपना नियंत्रण खो दिया। तत्पश्चात, सामने से आ रही तेज गति गाड़ियों को टक्कर मार दी।

पुलिस में मामले की जानकारी देते हुए बताया, तेज गति कंटनेर सतारा से मुंबई की तरफ जा रहा था। ट्रक से हुई दुर्घटना के पश्चात सड़क पर तेल फैल गया। जिसके कारण दूसरी गाड़ियों को ब्रेक लगाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा तथा एक के बाद एक गाड़ियां एक दूसरे से टकराती चली गई। तत्पश्चात, हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात लगभग 9 बजे नावले ब्रिज इलाके में हुई। वही अचानक हुए इस हादसे से अफरातफरी का महोल छा गया।

Related Articles

Back to top button