मनोरंजन

द ऑथेंटिक स्माइल्स ऑफ पीपुल ऑफ द वर्ल्ड बनी दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण केवल भारत के बड़े नामों में से एक नहीं है, बल्कि दुनिया भर में बहुत प्रसिद्ध है। उन्होंने पहले भी कई बार भारत को विश्व स्तर पर चमकाया है और गर्व महसूस करवाया है। हाल ही में, हमें पता चला कि दीपिका पादुकोण को एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कैंपेन में दिखाया गया है, जिसमें उन्हें ‘द ऑथेंटिक स्माइल्स ऑफ पीपुल ऑफ द वर्ल्ड’ में फीचर किया गया है।

दीपिका पादुकोण, जिन्होंने फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय और कौशल का प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया है, अक्सर गॉड गिफ्टिड सुंदर मुस्कान के लिए उनकी तारीफ की जाती है।

यह भी पढ़े:-कांग्रेस नेताओं को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दिया झटका, जानें क्या है मामला 

ऑथेंटिक स्माइल्स कैंपेन को उस समय दिखाया गया जब एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एक ब्रेक के बाद मेहमानों का स्वागत करना शुरू किया जो कोविड-19 के कारण रुके हुए थे। यह यात्रियों को एक वार्म वेलकम देने के लिए था।

दीपिका के फैंस बहुत गर्व महसूस कर रहे

दीपिका के फैंस बहुत गर्व महसूस कर रहे है क्योंकि वह एथेंस में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। नायिका की ग्रे संगमरमर की बस्ट स्कल्पचर उनके भारतीय लुक में साड़ी में है, साथ ही गले में एक चोकर हार और एक छोटी सी बिंदी है और उसमें नीचे लिखा है, “भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री एथेंस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुस्कुराती हुईं। ग्रे मार्बल, 2020 A.D. “

मोम की प्रतिमा बनी थी

उनकी प्रतिमा के साथ अन्य लोगों के बीच एक अमेरिकी ग्रैमी पुरस्कार विजेता की प्रतिमा भी है।दीपिका पादुकोण के उनके शानदार काम की वजह से लंदन के मुख्यालय में प्रतिष्ठित मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में भी उनकी मोम की प्रतिमा बनी थी।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button