राज्य

सरकारी अस्पताल में आधी रात मनाया गया जन्मदिन, बर्थडे बॉय को दे दनादन मारे बेल्ट

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के अंदर जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है। जी हाँ और इस वीडियो में कुछ युवक है जो अस्पताल परिसर के अंदर हुड़दंग कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि यह वीडियों सिविल अस्पताल के OPD का बताया जा रहा है, जहां रात 12 बजे बर्थडे केक कटने के बाद हुल्लड़ बाजी होती रही। इस मामले में मिली जानकारी के तहत अस्पताल के डॉक्टर, गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर किसी साथी का जन्मदिन मनाया।

उसके बाद एक दूसरे के चेहरे पर केक लगाया गया और हंसी मजाक में बेल्ट बाजी भी कर दी, हालाँकि NEWSTRACK इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के मुताबिक इस जन्मदिन में अस्पताल में मौजूद गार्ड से लेकर इमरजेंसी और OPD के कर्मचारियों तक पार्टी में शामिल हुए। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती मरीजों की नींद हराम हो गई। आप सभी को बता दें कि सिविल अस्पताल के अंदर तमाम गंभीर मरीज भर्ती है। हालाँकि वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है।

इस मामले में सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर आनंद ओझा का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। यह पता किया जा रहा है कि वीडियो कब का है। इस वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है। आपको बता दें कि उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में शामिल लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button