उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ की विकास यात्रा का रथ निरंतर चलता रहेगा : प्रभारी मंत्री

रजपुरा में प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर समेकित जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित।

Meerut News: आज विकास खंड परिसर रजपुरा में मुख्य अतिथि/मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण उप्र/प्रभारी मंत्री असीम अरूण द्वारा केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समेकित जनकल्याणकारी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने मेरठ के विकास से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के योगदान पर अपने विचार रखे।
विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए
ब्लॉक परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नेडा, बेसिक शिक्षा विभाग आदि की ओर से राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी मंत्री असीम अरूण, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने फीता काटकर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों पर जाकर लाभार्थियों और विभागीय कर्मचारियों से वार्ता की।
पॉली हाउस में तैयार शिमला मिर्च, खीरा के बारे में बताया
उद्यान विभाग के स्टॉल पर जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह और सीडीओ नुपूर गोयल ने प्रभारी मंत्री को पॉली हाउस में तैयार की गई शिमला मिर्च, खीरा, मिर्च, तोरई, गुलाब के फूल आदि की फसलों के बारे में बताया। सीडीओ नुपूर गोयल ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से 350 गांव से अधिक में शिमला मिर्च का उत्पादन किया जा रहा है। इसके बाद एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत प्रभारी मंत्री असीम अरूण और सांसद अरूण गोविल के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने पीपल, गूलर, अपमार्क, आक आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सांसद अरुण गोविल ने कहा पीएम मोदी के 12 साल बेमिसाल
ब्लॉक परिसर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ और हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल बेमिसाल रहे हैं। उनके कार्यकाल में मेरठ शहर ने ट्रांसपोर्ट सेक्टर में प्रगति हासिल की है। रैपिड रेल, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे, गंगा एक्सप्रेस वे आदि इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना सहित कई योजनाओं ने महिलाओं की प्रगति के द्वार खोले हैं।
2047 में विकसित भारत का जो सपना देखा वो सबसे लिए संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में विकसित भारत का जो सपना देखा है, वह हम सबके लिए एक संकल्प के समान है, जो अवश्य पूरा हो्रगा। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर, राम मंदिर का निर्माण हुआ। इससे भारतीय संस्कृति के एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। राजनैतिक पेंशन, पीआरडी विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधान सेवक की नीतियों के कारण ही मेरठ अब बदल रहा है। यह बदलता हुआ मेरठ नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
मोदी जी ने ग्राम ज्योति योजना गुजरात में लागू की
प्रभारी मंत्री ने ब्लॉक परिसर में आयोजित प्रदर्शनी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये हर विभागीय कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी की मेहनत का ही प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उनके पास काम करने का एक लंबा अनुभव था। अपने मुुख्यमंत्री काल में मोदी जी ने ग्राम ज्योति योजना गुजरात में लागू की थी, जो आज देश भर के लिए एक मॉडल बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि स्थानीय स्तर पर आने वाली हर समस्या का समाधान हो।
आज हम यूपीआई तकनीक में विश्व में नम्बर एक
उन्होंने विकसित देशों से भारत की तुलना करते हुए कहा कि आज हम यूपीआई तकनीक में विश्व में नम्बर एक है। इसी कारण सिंगापुर, फ्रांस जैसे देश आज भारत से इस तकनीक को लेकर अपने यहां लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैने खुद दिल्ली से मेरठ तक का सफर नमो भारत में किया है। यह वास्तव में ही मोदी जी के विकसित भारत का एक अंग है। उन्होंने कहा कि मेरठ अब इस अवस्था में है कि इसकी विकास यात्रा को अब कोई नहीं रोक सकता है।
मेरठ में तैयार उत्पाद को आठ घंटे में दुनिया के बाजार में भेजने पर काम
उन्होंने कहा कि मेरठ में तैयार हर उत्पाद को आठ घंटे में दुनिया के हर बाजार में भेजने की दिशा में कार्य योजना पर काम चल रहा है। नई फसल और पशुपालन के क्षेत्र में भी प्रयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में उद्योग मेरठ आने के लिए तैयार नहीं थी, जो उद्योग थे वो भी जा रहे थे। अब मेरठ में हर बड़ी कंपनी आने को आतुर हैं। इसी कारण मेरठ में प्राईवेट इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर की कहानी लिखने वाले लाभार्थियों ने भी अपने विचार रखे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत स्वयं समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन चुकी सोनिया ने बताया कि किस प्रकार वह प्रदेश सरकार के सहयोग से आज लाखों रूपये कमा रहीं हैं। इस दौरान प्रभारी मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को एफडी के चेक देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मा0 जिलाध्यक्ष श्री हरवीर पाल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, सीडीओ नुपूर गोयल, ब्लॉक प्रमुख पूनम चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, आमजन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button