राज्यराष्ट्रीय

दुनिया की तीसरी सबसे ऊँची चोटी पर देश की बेटी ने लहराया तिरंगा, पहली भारतीय महिला भी बनीं

सतारा: महाराष्ट्र में सतारा की रहने वाली पर्वातारोही प्रियंका मोहिते (Priyanka Mohite)ने गुरुवार को 28 हजार 169 फीट पर अपनी जीत का परचम लहराया। दरअसल, प्रियंका मोहिते 8,586 मीटर ऊंची कंचनगंगा पर्वत चोटी (Mount Kanchenjunga) पर तिरंगा फहराने में कामयाब रही है और ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। आइए आज आपको मिलवाते है प्रियंका मोहिते से…

30 वर्षीय प्रियंका मोहिते ने गुरुवार शाम 4.52 बजे दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत कंचनजंगा (8,586 मीटर) पर अपना अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया। बता दें कि कंचनगंगा भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है और ये माउंट एवरेस्ट और के-2 के बाद सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 8,586 मीटर (28 हजार 169 फीट) है। प्रियंका ने यहां पहुंचने के बाद तिरंगा लहराया और जश्न मनाया।

प्रियंका मोहिते एक पर्वातारोही होने के साथ ही सिनजेन इंटरनेशनल लिमिटेड बायोकॉन के रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम करती हैं, जो मेडिकल फील्ड में दवा बनाने और बचने का काम करती है। पिछले साल 16 अप्रैल, 2021 को प्रियंका ने दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर पहुंचकर तिरंगा लहराया था। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला बनी थीं। ये पहाड़ी 8091 मीटर ऊंची है। इससे पहले प्रियंका ने साल 2013 में माउंट एवरेस्ट की 8,849 मीटर ऊंची यात्रा की थी। वो 2018 में माउंट ल्होत्से, माउंट मकालू और साल 2016 में माउंट किलिमंजारो पर भी चढ़ाई कर चुकी हैं। उन्हें 2020 में तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर अवार्ड भी मिला था।

Related Articles

Back to top button