राज्य

देश का निर्यात जून में 23.52 फीसदी बढ़कर 40.13 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था के र्मोचे (economy front) पर सरकार को राहत देने वाली खबर है। देश (country) के वस्तुओं का निर्यात (export of goods) जून (June) महीने में 23.52 फीसदी बढ़कर (up 23.52 percent) 40.13 अरब डॉलर ($40.13 billion) पर पहुंच गया है। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर के स्तर पर रहा है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वस्तुओं का निर्यात जून महीने में 23.52 फीसदी बढ़कर 40.13 अरब डॉलर पर रहा है। जून में वस्तुओं का आयात सालाना आधार पर 57.55 फीसदी की उछाल के साथ 66.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसकी वजह से व्यापार घाटा बढ़कर रिकॉर्ड 26.18 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जबकि एक साल पहले जून, 2021 में व्यापार घाटा 9.60 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में निर्यात 24.51 फीसदी बढ़कर 118.96 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान आयात 49.47 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 189.76 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में व्यापार घाटा बढ़कर 70.80 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में 31.42 अरब डॉलर रहा था।

Related Articles

Back to top button