अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही, 13 लोगों की मौत, हजारों बेघर   

बीजिंग (एजेंसी): दक्षिण और मध्य चीन में बाढ़ आने से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ा। आपातकाल प्रबंधन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बाढ़ के कारण 2 जून से अब तक लगभग 2,28000 लोगों को आपातकालीन आश्रय लेना पड़ा है। 

आरंभिक अनुमान के मुताबिक इस आपदा से 50 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है और एक हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के प्रकोप से मुख्य रूप से गुआग्शीं का दक्षिणी क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जहां 6 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति लापता है। हुनान प्रांत में 7 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। चीन की प्रमुख नदियों में से एक यांगत्जे और पर्ल में हर साल आने वाली बाढ़ से भीषण तबाही होती है।

वर्ष 2019 में भी बाढ़ और तब बारिश ने मचाई थी तबाही गौरतलब है कि चीन में वर्ष 2019 में आई बाढ़ और भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले साल बाढ़ से 61 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं 3,56,000 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की नौबत आ गई थी। पिछले साल 9,300 घर बाढ़ में तबाह हो गए थे। इसके अलावा 3,71,100 हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन भी बाढ़ पूरी तरह से तबाह हो गई थी। वहीं बारिश ने अर्थव्यवस्था को अब तक 1.93 बिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचाया था। चीन को अक्सर गर्मी के मौसम में उत्तर में सूखे तो दक्षिण में बाढ़ से जूझना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button