टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

महाराष्ट्र के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 72 घंटे होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

महाराष्ट्र: आखिरकार महाराष्ट्र के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली एक अच्छी खबर हम लेकर आए है। जी हां मौसम विभाग की ओर से मानसून को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है। दरअसल मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 72 घंटों में मॉनसून के महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों को कवर करने की संभावना है। बिपारजॉय तूफ़ान की वजह से मानसून प्रभावित हुआ था। इससे मानसून की गति धीमी हो गई।

बिपारजॉय से मानसून प्रभावित
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मानसून आमतौर पर 1 जून तक केरल पहुंच जाता है। लेकिन इस साल मानसून को केरल में प्रवेश करने में एक सप्ताह का समय लग गया। ज्ञात हो कि केरल में मानसून ने 8 जून को प्रवेश किया था। इसके चलते मौसम विभाग ने कहा है कि यह महाराष्ट्र में काफी देर से दाखिल हुआ। अब आइए जानते है महाराष्ट्र मानसून के बारे में पूरी खबर…

बता दें कि मानसून कोंकण में प्रवेश कर चुका है। लेकिन उसके बाद मानसून की गति को चक्रवात बिपारजॉय ने बाधित कर दिया। मानसून की गति रत्नागिरी और गोवा तक ही सीमित रही। चक्रवात बिपरजोय के कारण 11 से 18 जून तक मानसून की प्रगति धीमी रही। लेकिन अब बाइपरजॉय का प्रभाव कम हो गया है और मानसून के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो गया है। ऐसे में अब मानसून आने की संभावना बढ़ गई है।

महाराष्ट्र के इन हिस्सों में बारिश
मौसम विभाग ने दी जानकारी के मुताबिक, अगले 72 घंटों में, मानसून के मुंबई, पुणे, महाराष्ट्र के दक्षिण मध्य भाग, कोंकण, मराठवाड़ा और शेष महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों को कवर करने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मौसम विभाग ने भी 23 जून से मानसून के और सक्रिय होने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि क्या वास्तव में मानसून 23 जून तक आ जाएगा।

Related Articles

Back to top button