National News - राष्ट्रीयState News- राज्यTOP NEWS

शिवसेना के बागी विधायकों ने शिंदे को सौंपी कमान, फैसला होगा मान्य, दोपहर 2 बजे बड़ी बैठक

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारे की महाभारत रुकने का नाम नही ले रही है। बागी नेताओं की गुटबाजी भले ही किसी निर्णय पर न पहुंचती दिखाई दे रहा हो लेकिन, शिंदे गुट से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, शिवसेना पार्टी के बागी विधायक सदा सरवणकर ने बताया है कि, बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को सारी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब एकनाथ शिंदे जो भी फैसला करेंगे उसका सारे बागी विधायक पालन करेंगे।

विधायक सरवणकर ने आगे कहा कि, हम सब एक व्यक्ति पर निर्भर हैं और हम यहां अपने मन से उनके समर्थन के लिए आए हैं। हम सबने मिलकर शिंदे को सारी जिम्मेदारी की कमान दे दी है। अब एकनाथ शिंदे जी जो भी फैसला लेंगे हम मानेगें। हम सब उनके साथ जाएंगे। इसी कड़ी में सरवणकर ने आगे कहा कि, कुछ विशेष मुद्दे हैं, जो सही नहीं थे, इसलिए हम सब शिंदे जी का साथ देनें गुवाहाटी आना पड़ा है। अब आगे रास्ता उनके फैसले पर निर्भर करता है। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 2 बजे बागी नेता मीटिंग के बाद प्रेस वार्ता कर आगे के रणनीति की जानकारी साझा करेंगे।

आपको बता दें कि, बागी विधायकों के खिलाफ महाराष्ट्र में अगर शिवसैनिकों को हिंसा फैलाने का दौर नियंत्रित नहीं किया गया जाता है तो, महा विकास अघाड़ी के कई नेताओं का मानना है कि, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का पूरा प्रयास केंद्र द्वारा किया जा सकता है। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है।

खबर के मुताबिक एकनाथ शिंदे ग्रुप की आज दोपहर 2 बजे बैठक होगी। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। जिसके बाद मीडिया से बातचीत करने के लिए प्रवक्ताओं का अलग ग्रुप बनाया जाएगा। जिससे मीडिया के माध्यम से सारी बात सब तक पहुंचाई जा सके। अब महाराष्ट्र के राजनीतिक भूचाल के बीच बागी विधायक एकनाथ शिंदे के साथ क्या फैसला लेतें हैं, इसका सबको बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Related Articles

Back to top button