मनोरंजन

इस दिन रिलीज होगा कार्तिक आर्यन की फिल्म Shehzada का ट्रेलर, एक्शन अवतार में आएंगे नजर

मुंबई : बॉलीवुड के शानदार एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म शहजादा का ट्रेलर भी दर्शकों को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म शहजादा वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले ही रिलीज होगी। अब इस फिल्म का ट्रेलर शाहरुख खान की फिल्म पठान के साथ मिलाया जा रहा है। फिल्म शहजादा का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 काफी पसंद की गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी। ये पिछले साल मई में रिलीज हुई थी। इस बीच शहजादा में कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सेनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर की मुख्य भूमिका है। शहजादा फिल्म अल्लू अर्जुन की 2020 में आई सुपरहिट तेलुगु फिल्म अला वैकुण्ठपुररामुलू की रीमेक है। इस फिल्म में तब्बू भी थी। फिल्म की पहली झलक नवंबर 2022 को जारी की गई थी। इस फिल्म में कार्तिक बंटू की भूमिका निभा रहे हैं।

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार पठान के साथ फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। सूत्रों ने इस बारे में बताया है कि कार्तिक आर्यन बॉलीवुड में कमाल करने वाले हैं। शहजादा को पठान से काफी फायदा होने वाला है। इसी के चलते शाहरुख खान की फिल्म के साथ ट्रेलर जारी किया जा रहा है। फिल्म के साथ-साथ दर्शकों को एक कमाल का ट्रेलर भी देखने को मिलने वाला है। इस बार कार्तिक आर्यन फिल्म में एक नए अंदाज में नजर आएंगे। वे इस फिल्म में एक्शन सीन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के गाने भी काफी अच्छे होंगे।

Related Articles

Back to top button