राज्य

महिला के साथ प्रेमी और उसके के दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

दतिया: पति से विवाद के बाद प्रेमी के साथ भागी एक महिला के साथ उसी के प्रेमी और प्रेमी के दोस्तों ने खेत पर बनी कोठी में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। ग्राम गोविंद नगर निवासी 25 वर्षीय महिला ने थरेट थाने पहुंचकर बताया कि गुरुवार को शाम के समय वह थरेट निवासी रामहजूर पुत्र कल्लू प्रजापति से फोन पर बात कर रही थी तभी पति ने देख लिया। पति ने महिला से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। नाराज होकर महिला इंदरगढ़ पहुंची जहां उसे रामहजूर के दोस्त ब्रजमोहन पुत्र गोटीराम और पंचम कड़ेरे मिले।

महिला ब्रजमोहन ओर पंचम के साथ ग्राम चीना में ब्रजमोहन के खेत पर बनी कोठी पर पहुंची। कुछ देर बाद रामहजूर भी आ गया और तीनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने आरोपी रामहजूर से शादी के लिए कहा तो उसने इनकार करते हुए भगा दिया। महिला अपने घर पहुंची और पति को पूरी घटना बताकर थरेट थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button