अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में चोरी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार

चोरी के आभूषण एवं नकदी बरामद हुई है।

Meeruty News: मेरठ के थाना मवाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार ​किए हैं। उनके पास से चोरी के आभूषण एवं नकदी बरामद हुई है।
थाना मवाना क्षेत्र में रात के समय घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं के संबंध में थाना मवाना पर कई मुकदमें दर्ज किए गए थे।
चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गईं
चोरी की घटनाओं के खुलासा एवं शातिर चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गईं। लगातार पुलिस की जांच और सबूतों के आधार पर थाना मवाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोह के सदस्यों शकील उर्फ शकी पुत्र शाबिर, दानिश उर्फ भूरा पुत्र हसरत एवं सागर पुत्र जान मौहम्मद को गिरफ्तार किया। तीनों के कब्जे से चोरी से संबंधित एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी गुटरे, एक जोड़ी छल्ला, तीन चुटकी और सामान बरामद हुए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित अभियोगों में सुसंगत धाराओं की वृद्धि करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button