राष्ट्रीय

फिर मचा कोरोना का हाहाकार, रोज 10,000 से ज्यादा नए मामले, फेल हुई ‘जीरो कोविड पॉलिसी’, डरा रहे आंकड़ें

नई दिल्ली/बीजिंग. जहां एक तरफ भारत में कोरोना की पकड़ ढीली पड़ रही है, वहीं चीन में इसके चलते हाहाकार मच गया है। दरअसल, यहां कोरोना की नयी लहर के बीच राजधानी बीजिंग में सिटी पार्क को बंद कर दिया गया है और अन्य पाबंदियां भी लगा दी गई हैं। इसके साथ ही, दक्षिणी शहर गुआंगझू एवं पश्चिमी मेगासिटी चोंगकिंग में 50 लाख से अधिक लोग शुक्रवार को लॉकडाउन में रह रहे हैं।

आज यानी शुक्रवार की बात की जाए तो देश में शुक्रवार को कोरोना के 10,729 मामले दर्ज किए गए। इनमें से लगभग सभी लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि उनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। साथ ही राजधानी, बीजिंग के 2.1 करोड़ लोगों की दैनिक जांच के साथ इस बड़े शहर में 118 और नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ अब बीजिंग शहर के कई स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकीहै, अस्पतालों ने सेवाओं को सीमित कर दिया है और कुछ दुकानें एवं रेस्टोरेंट बंद हैं तथा उनके कर्मचारी पृथक-वास में हैं।

साथ ही शंघाई शहर में स्थिति ‘बेहद गंभीर’ बनी हुई है। यही वजह है कि, शहर को बीते हफ्ते दो चरणों में बंद किया गया है। शंघाई में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने में संघर्ष कर रहे चीन ने देशभर से 10,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को अपने इस सबसे बड़े शहर रवाना किया। जिनमें 2,000 से अधिक सैन्य चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं। शंघाई में 2 चरण वाले लॉकडाउन के सोमवार को दूसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बीच शहर के अब 2।6 करोड़ बाशिंदों की सामूहिक कोरोना की जांच हो रही है।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कुछ इलाकों में लोग प्रदर्शन करते और पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों से लड़ते दिख रहे हैं। चीन के नेताओं ने बृहस्पतिवार को देश के ‘शून्य-कोविड-19’ नीति को लेकर लोगों की नाराजगी पर जवाब देने का वादा किया था। इस नीति के कारण लाखों लोगों को अपने-अपने घरों में बंद होना पड़ता है तथा इससे अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ता है।

बीते बुधवार को यहां 20 हजार से ज्‍यादा कोरोना मामले दर्ज किए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में रिपोर्ट की जाने वाले दैनिक मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है। हैरानी वाली बात यह है कि, चीन ने कई राज्‍यों में लॉकडाउन लगा रखा है, लेकिन इसके बावजूद केस बढ़ने से लोग फिलहाल बहुत टेंशन में हैं।

Related Articles

Back to top button