फीचर्डब्रेकिंगमध्य प्रदेशराज्य

Weather : भोपाल में आसमान में छाए बादल, बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

भोपाल : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। शुक्रवार सुबह से बारिश की बौछारें गिर रही हैं और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला तीन-चार दिनों तक चलने की संभावना है। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं।

यह भी पढ़े:- लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं – Dastak Times 

राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो मौसम पूरी तरह से बदला हुआ था। बारिश से सर्दी का एहसास हो रहा था। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा के चक्रवात बनने के बाद अरब सागर में बना सिस्टम कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने से प्रदेश में नमी बढ़ने के बाद बादल छाए हैं। शुक्रवार से राजधानी सहित प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शनिवार से बारिश की गतिविधियां पूर्वी मध्य प्रदेश में शुरू होंगी। बादल बने रहने से रात के तापमान में सामान्य से पांच-छह डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 

उत्तर भारत में जारी है बारिश, बर्फबारी

वर्तमान में पाकिस्तान के पास ट्रफ की शक्ल में मौजूद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पहाड़ों पर बरसात के साथ बर्फबारी हो रही है। इस सिस्टम के कारण मप्र पर बने एक प्रति चक्रवात के कारण हवा का रुख उत्तरी नहीं हो पा रहा है। इस वजह से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में गिरावट नहीं हो रही है। 11 दिसंबर को एक अधिक तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत में दाखिल होने जा रहा है। इस सिस्टम से बर्फबारी में और इजाफा होगा, लेकिन हवा का रुख 17-18 दिसंबर के आसपास ही उत्तरी होने की संभावना है। इसलिए मध्यप्रदेश में फिलहाल अपेक्षाकृत ठंड नहीं पड़ने की संभावना है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.org के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button