अपराधउत्तर प्रदेशबुलन्दशहरराज्य

बुलंदशहर में ​प्राथमिक विद्यालय में रखा मिड-डे मील चोरों ने उड़ाया,एसएसपी से गुहार

चोर स्कूल में रखा मिड-डे मील का चावल, गेहूं और मसाले चोरी कर ले गए हैं।

Bulandsahar News: बुलंदशहर के एक प्राथमिक विद्यालय में रखा मिड-डे मील चोरों ने चोरी कर लिया है। शिक्षकों ने एसएसपी से गुहार लगाई है। मामला थाना पहासू क्षेत्र का है। जहां पर गांव नगला पाला स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीते तीन दिनों के भीतर दो बार चोरी की वारदात हुई है। इससे शिक्षकों में भारी रोष है। चोर स्कूल में रखा मिड-डे मील का चावल, गेहूं और मसाले चोरी कर ले गए हैं। लगातार चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी
प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाकर मिड-डे मील योजना के लिए रखा खाद्यान्न और अन्य सामग्री चोरी की। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। कुछ दिनों पहले भी विद्यालय में चोरी की घटना हो चुकी है। प्रधानाध्यापिका ने आरोप लगाए कि दोनों घटनाओं की सूचना पहासू थाना पुलिस को दी है। पुलिस की लापरवाही से विद्यालय शिक्षकों में रोष है।
विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे
शिक्षकों का कहना है कि चोरी की घटनाओं से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। विद्यालय प्रशासन ने एसएसपी बुलंदशहर से हस्तक्षेप कर चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में भी विद्यालयों को अपराधी आसानी से निशाना बनाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button