राज्य

इस बेघर शख्स की हुई अरबपति महिला से दोस्ती, पहले सड़कों पर गुजारता था जीवन

नई दिल्ली: ब्रिटेन की एक बेहद अमीर महिला अमांडा क्रोनिन 2019 में उस समय सुर्खियों में आईं थीं जब उन्होंने एक अनजान शख्स की ढाई करोड़ रुपये की अंगूठी रख ली थी और रिश्ता भी ठुकरा दिया था। वहीँ, अमांडा क्रोनिन एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन इस बार वजह खास है वो है एक बेघर रहे शख्स के साथ उनकी दोस्ती।

जानकारी के अनुसार तीन साल पहले खुद अमांडा क्रोनिन ने बताया था कि एक अनजान शख्स ने उन्हें प्रपोज किया और ढाई करोड़ रुपये की अंगूठी दी। अमांडा क्रोनिन ने उस हैंडसम अजनबी का प्रपोजल ठुकरा दिया था, लेकिन अंगूठी रख ली थी। अमांडा अरबों रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। वहीं उनके बेस्‍ट फ्रेंड मार्टिन ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्‍सा बिना घर के बिताया है। वह जेल की हवा भी खा चुके हैं। मार्टिन रीड ने 16 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। शुरुआत में उन्‍होंने अंडरग्राउंड टनल को साफ करने की नौकरी शुरू की। इसी दौरान वह इंसोमिनिया से ग्रस्‍त हो गए।

जिसके बाद दवाई के सहारे रहे, दवाई का उन पर विपरीत असर पड़ा. इस दौरान उन्‍होंने कई साल तक बिना घर के ही जिंदगी बिताई। फिर वह यूनिवर्सिटी गए। यूनिवर्सिटी में पहले साल में भी वह बिना घर के ही थे. इस दौरान उन्‍होंने बिना घर के लोगों पर बीबीसी के लिए एक डॉक्‍यूमेंट्री बनाई थी। जब उनकी उम्र 23 साल की हुई तो वह दुबई की जेल में सजा काटी, क्‍योंकि वह जिन लोगों के साथ थे वे क्‍लोन क्रेडिट कार्ड बनाते थे।

Related Articles

Back to top button