राज्य

नशे में दो युवकों के बीच कहासुनी के दौरान हुए झगड़े में एक महिला समेत तीन लोग घायल

नई दिल्ली: शुक्रवार रात पुलिस महकमे में उस समय हड़कंप मच गया। जब पुलिस को सूचना मिली कि दो समुदायों के बीच झगड़ा हुआ है। घटना की सूचना पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला सीमापुरी इलाके का है जहां जांच पड़ताल में पता चला कि नशे में दो युवकों के बीच कहासुनी के दौरान झगड़ा हुआ है। सांप्रदायिक झगड़े का मामला नहीं है। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने दो महिला समेत चार के खिलाफ कार्यवाही की है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम के मुताबिक सूचना मिली कि कलंदर कॉलोनी सीमापुरी में दो समुदाय में झगड़ा हो रहा है। एसीपी व एसएचओ समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि घायल वीरू उसकी भाभी पुष्पा व दूसरे पक्ष के शहजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीरू व शहजाद में शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी। दोनों एक दूसरे के साथ गाली गलौच कर रहे थे। वीरू के समर्थन में उसकी भाभी पुष्पा थी। वहीं शहजाद के समर्थन में उसकी पड़ोसी मीनाक्षी आ गई थी। चारों के बीच झगड़े में मारपीट हो गई। जिसमें वीरू, पुष्पा व शहजाद घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने इसे दो समुदाय के बीच झगड़ा समझकर पुलिस को सूचना दे दी। कुछ लोगों ने सांप्रदायिक रंग देने के लिए सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कहना है कि शराब के नशे में यह एक मामूली झगड़ा है। कोई सांप्रदायिक मामला नहीं है।

Related Articles

Back to top button