टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

आज गुलाम नबी की कांग्रेस से ‘आजाद’ होने के बाद जम्मू में पहली रैली, हो सकती है नई पार्टी की घोषणा

नई दिल्ली. अब कांग्रेस (Congress) से खुद को अलग करने के बाद आज जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) अपनी पहली रैली करने वाले हैं। बता दें कि आजाद की यह रैली जम्मू में आयोजित हो रही है। इसके मद्देनजर आज जम्मू में गुलाम नबी आजाद की पहली जनसभा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

इस रैली में उनके समर्थन में कांग्रेस से नाता तोड़ लेने वाले एक पूर्व उप मुख्यमंत्री, 8 पूर्व मंत्री, 1 पूर्व सांसद, 9 विधायक और बड़ी संख्या में पंचायती राज संस्थान के सदस्यों, नगर निकाय पार्षदों के भी मौजूद रहने की उम्मीद की जा रही है।

गौरतलब है कि आज की इस रैली में लोगों की भीड़ जुटाकर क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को अपनी मजबूती का संदेश देने की भी एक कोशिश की जाएगी। इस दौरान आजाद द्वारा नई राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक पार्टी की भी घोषणा कि जा सकती है। आज की जनसभा का सुबह 11 बजे शुरू होना है। पता हो कि इसी जगह पर बीते साल भी कांग्रेस के जी-23 समूह की जनसभा हुई थी। सैनिक फार्म में जनसभा के लिए विशाल पंडाल स्थापित किया गया है। इसमें स्टेज पर 50 से 60 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

मामले में पूर्व मंत्री जीएम सरूरी ने कहा कि, “आज आजाद के स्वागत के लिए कई विशाल होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। इस समय आजाद के तीन हजार से अधिक समर्थक विभिन्न वर्गो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीँ कई अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी हमारे संपर्क में हैं। जिससे आगामी दिनों में अन्य दलों से कूच बड़े इस्तीफे भी हो सकते हैं।”

Related Articles

Back to top button