टॉप न्यूज़व्यापार

आज महंगाई का ‘डबल वार’! पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर भी 50 रुपये महंगा

नई दिल्ली. अब पांच राज्यों के चुनाव के बाद रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल एक बार फिर महंगा हुआ है। जी हाँ, अब रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है है, जबकि 4 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े है। इसके चलते अब दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिलेगा। 5 किलो वाला LPG सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा। गौरतलब है कि अक्टूबर 2021 के बाद पहली 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर पर दाम बढ़ाए गए हैं।

गौरतलब है कि LPG के दाम में ये इजाफा अक्टूबर 2021 के बाद अब पहली बार हुआ है, हालांकि बिना सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दाम इस दौरान बढ़े हैं लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा नहीं किया गया था। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ाए गए थे। वहीं अब 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में प्रति 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 949.50 रुपये हो गए हैं। कोलकाता में गैस सिलेंडर अब 976 रुपये के रेट पर मिलेगा और चेन्नई में अब आपको 965.50 रुपये प्रति सिलेंडर देने होंगे। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 987.50 रुपये प्रति सिलेंडर के दाम हो गए हैं।

हालाँकि इस दौरान कमर्शियल सिलेंडर के दाम इस बीच लगातार बढ़ रहे हैं और अक्टूबर 2021 से एक मार्च 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपये बढ़ाए जा चुके हैं जिसका असर भी देखा जा रहा है। वहीं अब पहले पेट्रोल-डीजल के बाद अब घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम जनता को सबसे बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Back to top button