मनोरंजन

फिल्मों में एक्टिंग से पहले रेडियो जॉकी के तौर पर करियर की शुरुआत करने वाली रिया चक्रवर्ती का आज है 30वां जन्मदिन, पढ़ें उनके सुने अनसुने किस्से

मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का जन्म 1 जुलाई 1992 में बेंगलुरु (Bangalore) में एक बंगाली परिवार में इंद्रजीत चक्रवर्ती के यहां हुआ था। आज रिया चक्रवर्ती का 30वां जन्मदिन हैं। रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती एक भारतीय सेना के ऑफिसर थे। अभिनेत्री हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अदाकारा टेलीविजन में भी नजर आ चुकी हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत साल 2009 में एमटीवी इंडिया की ‘टीवीएस स्कूटी टीन दिवा’ से एक कंटेस्टेंट के रूप में की थी। जिसमें वह फर्स्ट रनर-अप थीं।

रिया चक्रवर्ती कई एमटीवी शो को होस्ट भी कर चुकी हैं। जिसमें ‘पेप्सी एमटीवी वासअप’, ‘गॉन इन 60 सेकंड्स’ और ‘टिकटैक कॉलेज बीट’ शामिल हैं। अभिनेत्री बतौर वीजे भी कई शो में नजर आ चुकी है। रिया चक्रवर्ती साल 2012 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘तुनीगा तुनीगा’ से की थी। अभिनेत्री हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का सफर साल 2013 से फिल्म ‘मेरे डैड की मारुति’ से शुरू की थी। इस फिल्म में वो जसलीन की भूमिका में दिखाई दी थी। उसके बाद अभिनेत्री फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’, ‘बैंक चोर’, ‘जलेबी’ और ‘चेहरे’ में नजर आई थी। अप्रैल 2019 से रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट करने लगी थी।

सितंबर 2019 में अभिनेत्री अपने भाई और सुशांत सिंह राजपूत के साथ साझेदारी में Vividrage Rhealityx नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी की नींव रखी। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा में अपने फ्लैट में पंखे से लटकते पाए गए थे। एम्स की जांच में उनकी मौत का कारण आत्महत्या बताया गया था। 25 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी जैसे कई अन्य आरोप लगाते हुए पटना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाया था। 7 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई से पूछताछ की।

8 सितंबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। करीब एक महीने के बाद मुंबई उच्च न्यायालय ने उन्हें 7 अक्टूबर को जमानत दे दी। रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत से काफी दुखी थी। हालांकि, अब वो एक बार फिर अपने काम की तरफ चल पड़ी हैं। रिया चक्रवर्ती अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अभनेत्री के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से भी अधिक फैन फॉलोवर्स हैं।

Related Articles

Back to top button