मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का बर्थडे आज, PeeCee ने अनोखे अंदाज में किया विश

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर हॉलीवुड तक शुमार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) आज, 17 सितंबर को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खुशी के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक को बर्थडे विश करते हुए उनपर अपना प्यार लुटाया है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए पति के लिए एक लव नोट भी लिखा है।

देशी गर्ल ने पति निक के साथ कई अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके पहले एल्बम में प्रियंका पति निक को किस कर रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में निक गोल्फ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के आखिरी तस्वीर में निक अपनी बेटी मालती को बॉटल से दूध पिलाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “तुम्हें मनाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। तुमने मुझे उन तरीकों से धकेला है जिनके बारे में मैं नहीं जानती थी कि यह संभव है..

मुझे ऐसी शांति दिखाई जो मैंने कभी नहीं देखी थी.. और ऐसा प्यार किया जैसे केवल तुम ही कर सकते हो.. मैं तुमसे प्यार करती हूं मेरे जन्मदिन वाले लड़के! मुझे आशा है कि आपके सभी सपने हमेशा सच होंगे…जन्मदिन मुबारक हो बेबी।” प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी निक जोनस को बर्थडे विश कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। जनवरी 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी का वेलकम किया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।

Related Articles

Back to top button