उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

Tokyo Olympics 2020: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा तथा पहलवान बजरंग पुनिया को दी बधाई

लखनऊ। जापान के टोक्यो में भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा के साथ ही कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। नीरज चोपड़ा ओलंपिक खेलों में व्यक्गित स्वर्ण पदक जीतने वाले भात के दूसरे खिलाड़ी हैं। इनसे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा बीजिंग ओलंपिक खेलों में 2008 में स्वर्ण पदक जीता था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक खेल में शनिवार को जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान बजरंग पुनिया को हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीरज चोपड़ा एवं बजरंग पुनिया ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत का मान बढ़ाया है। पूरा देश उनकी इन उपलब्धियों से गौरवांवित है। देश के खिलाड़ियोंकी यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरणा प्रदान करेगी। भारत ने ओलंपिक में पहली बार एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत ने नया इतिहास बनाते हुए सर्वाधिक पदक भी जीते हैं। भारत अब तक टोक्यो ओलंपिक खेलों में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीत चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘खेलो इंडिया’ की नीति के तहत देश में खेलों का बड़ा प्रोत्साहन प्रारम्भ हुआ। इसके सार्थक परिणाम ओलंपिक, एशियाई तथा कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अन्य बड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में देखने को मिल रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के भी दस खिलाड़ी टोक्यो गए हैं। इनमें ललित उपाध्याय 41 वर्ष बाद ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की हॉकी टीम के सदस्य हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दस खिलाड़ियोंने टोक्यो ओलंपिक खेल में प्रतिभाग किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियोंतथा देश के लिए पदक प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभाओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए बधाई देती है। उत्तर प्रदेश सरकार देश को गौरवांवित करने वाले सात खिलाड़ियोंके लिए शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियोंविशेष रूप से पुरुष व महिला हॉकी की पूरी टीम को राज्य सरकार आमंत्रित करेगी। यहां पर उनका अभिनंदन करते हुए उन्हेंं सम्मानित करेगी।

Related Articles

Back to top button