ज्ञान भंडार

कल लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इन 7 राशि वालों को रहना होगा सतर्क

नई दिल्ली: 2021 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में 19 नवंबर को लगेगा। भारत में पूर्वी भाग में आंशिक रूप से चंद्र ग्रहण दिखेगा। जिसके कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों पर चंद ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा।

  1. वृषभ- साल का दूसरा व अंतिम चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेागा। इस दौरान आपको सावधान रहने की जरूरत है। ग्रहण के समय आपको वाहन आदि में सावधानी बरतनी चाहिए। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।
  2. कन्या- इस दौरान माता-पिता के साथ शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चंद्र ग्रहण के दौरान पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन न करें।
  3. तुला- तुला राशि के अष्टम भाव में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है।
  4. वृश्चिक- चंद्र ग्रहण के दौरान आपको वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से बचना चाहिए। कारोबारियों को लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए।
  5. धनु- धनु राशि वालों को इस दौरान अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। चंद्र ग्रहण आपके षष्ठम भाव यानी शत्रुओं के भाव में लग रहा है।
  6. मकर- मकर राशि वालों को कार्यस्थल पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।
  7. मीन- मीन राशि वालों के तृतीय भाव में चंद्र ग्रहण लगेगा। जिसके कारण आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। छोटे-भाई बहनों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

Related Articles

Back to top button