मनोरंजन

ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा, पहले दिन 50 करोड़ की कमाई कर सकती है ‘पठान’

नई दिल्ली : शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म का जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। यही वजह है कि मुंबई में सिनेमाघरों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

इंदौर में विरोध : पठान को लेकर फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन हालांकि इंदौर में सपना संगीता टॉकीज के सामने एक हिंदू संगठन द्वारा बड़े पैमाने पर फिल्म का विरोध किया गया है। विरोध के बाद सुबह 9 बजे का शो रद्द कर दिया गया है।

शो रुकवाने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता : इंदौर के सिनेमाघरों में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। सिनेमाघर के बाहर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हाथ में डंडे लेकर शो रुकवाने के लिए पहुंचे हैं।

मुंबई में फैंस कर रहे सेलिब्रेट : ‘पठान’ की रिलीज एसआरके के फैंस के लिए एक सेलिब्रेशन से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर मुंबई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस ढोल और नगाड़ों के साथ मुंबई के गेयटी गैलेक्सी के बाहर इकट्ठा हुए और जमकर जश्न मनाया।

पहले दिन पार होगा 50 करोड़ का आंकड़ा! : शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ का ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म की बंपर ओपनिंग भी बताई जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट ने पठान के कलेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पठान पहले दिन ही 50 करोड़ कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लेगी।

पठान के रंग में रंगा कोलकाता : कोलकाता शहर में फैंस में पठान का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शहर में थिएटर के बाहर किंग खान के पोस्टर लगाए गए हैं। हर तरफ ढोल नगाड़े की गूंज सुनाई दे रही है।

लीक हो गई पठान : पठान को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल पठान के लीक होने की खबर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ वेबसाइटों ने रिलीज से पहले शाहरुख खान की ‘पठान’ को लीक कर दिया है। उन वेबसाइट्स पर पठान का का एचडी प्रिंट बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button