टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

कर्नाटक में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 7 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 घायल

कर्नाटक: कर्नाटक (Karnataka) ने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमें 7 महिलाओं की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) पहुंचाया जबकि शवों को पोस्टमार्टम (Post-Mortem) के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सवार महिलाओं की मौत का शिकार हों गईं।

कर्नाटक के बीदर पुलिस ने बताया कि आज एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 7 महिलाओं की मृत्यु हो गई और 6 घायल हो गए। घटना बेमलखेड़ा गांव के पास हुई। घायलों को बीदर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में भी एक बड़ा हादसा हुआ है। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार सुबह दो कार के भिडंत में चार लोगों की मौत हो गई। मथुरा(Mathura) में सुरीर पुलिस स्टेशन इलाके में शनिवार तड़के 2 कार हादसे का शिकार हो गए, जिससे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और चार अन्य लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button