मनोरंजन

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के बीच आई खटास, क्या पति से अलग होंगी सिंगर?

मुंबई: मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके पति रोहनप्रीत सिंह के बीच तनाव की खबर सामने आई है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद नेहा ने इसके बारे में संकेत दिया है। दरअसल हाल ही में नेहा काकड़ ने अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस फंक्शन में कई सेलिब्रेटी नजर आए, लेकिन रोहनप्रीत सिंह इस समारोह से गायब रहे। ना ही वह पार्टी में शामिल हुए और ना ही उन्हें विश किया। नेहा कक्कड़ के इस पोस्ट के बाद दोनों के संबंधों में खटास आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने अक्टूबर, 2020 में शादी की थी। वैसे जहां नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वहीं रोहनप्रीत को प्राइवेसी पसंद है। वो पब्लिकली नेहा के साथ आना पसंद नहीं करते। बहरहाल इस जन्मदिन के फंक्शन के बाद यह भी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों रिश्ते में खटास आ गई है। हालांकि दोनों को अगला कदम क्या होगा इसकी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल नेहा और रोहनप्रीत ने भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है। दोनों की चुप्पी भी कई बड़ी बातों की तरफ इशारा कर रही है।

Related Articles

Back to top button