अपराधउत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्य

गाजियाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो चेन स्नैचर्स गोली लगने से घायल

चार महिलाओं से मंगलसूत्र लूटकर भाग रहे थे बाइक सवार बदमाश।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस की स्वाट टीम और सिहानी गेट थाना पुलिस ने दो चेन स्नैचर्स को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान ही एक लूट का सोना खरीदने वाले सर्राफ भी गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों चेन स्नैचर्स घायल हैं।
गलगोटिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर से लूटी थी चेन
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने गलगोटिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सहित चार महिलाओं के मंगलसूत्र और सोने की चेन झपटकर लूटी थी। सिहानी गेट पुलिस ने बुधवार की रात बदमाशों की सूचना मिलने पर हमदर्द चौराहे पर चेकिंग शुरू की। संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर मेरठ की ओर भागने लगे।
पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग
पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में घायलों ने अपने नाम आमिर निवासी ग्राम बोन्द्रा थाना किठौर जनपद मेरठ और संजय सैनी उर्फ शिवा निवासी ग्राम झिटकरी थाना सरधना जनपद मेरठ बताया। दोनों बदमाशों ने गोविंदपुरम, लोहियानगर, संजय नगर और जीटी रोड स्थित एक होटल के सामने महिलाओं की सोने की चैन और मंगलसूत्र झपट लिए थे।
लूट का माल मेरठ के सराफ को बेचते थे
बदमाशों के मुताबिक लूट गए मंगलसूत्र और सोने की चेन से उन्होंने सर्राफ मोनू वर्मा निवासी होली चौक कस्बा किठौर जनपद मेरठ से सोना पिघलाकर उसके टुकड़े बना लिए थे। पुलिस ने सर्राफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने सोने के टुकड़े, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे आदि बरामद किए हैं।

Related Articles

Back to top button