अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो गोकश गोली लगने से घायल

मेरठ में गोकशी की घटना को अंजाम देते थे पुलिस की गोली लगने से घायल गोकश।

Meerut News: मेरठ थाना कंकरखेड़ा पुलिस व स्वाट टीम नगर के साथ गोकशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए। घायल गोकशों के कब्जे से एक कार, दो तमंचे, कारतूस, गोकशी के औजार बरामद हुए हैं। सीओ दौराला के पर्यवेक्षण में थाना कंकरखेड़ा पुलिस व स्वाट टीम जटोली कट पर संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध गाड़ी आती दिखाई दी। जिसकों रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी को भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया तो जटौली कट के पास कार सवार युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक युवक जावेद एवं शाह आलम के बाएं पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस द्वारा दोनों घायलों को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाशों का एक साथी शोएब उर्फ कादिर उर्फ छोटू अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो गोकशी का काम करते हैं। थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जंगेठी में हुई गोकशी की घटना भी उन्होंने की थी। मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button