उत्तर प्रदेशराज्य

रायबरेली सड़क हादसे में बोलेरो सवार महिला समेत दो लोगों की मृत्यु

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गुरुबख्शगंज इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में बोलेरो सवार मिली समेत दो लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम गुरुबख्शगंज इलाके में देदौर के पास तेज़ रफ़्तार बोलेरो वाहन सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में प्रतापगढ़ निवासी 70 वर्षीय नकछेद सिंह और अरुण सिंह की पत्नी 48 वर्षीय बीना की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया नकछेद सिंह किसी काम से अपने परिजनों के साथ लालगंज आये थे और देर शाम वापस लौट रहे थ तभी यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला शिम्पी और आठ साल की बच्ची वैष्णवी सुरक्षित बच गये।

Related Articles

Back to top button