व्यापार

यूको बैंक ने की समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा

नई दिल्ली: बैंक ने सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में रु.205.39 करोड़ के निवल लाभ में 145.64% की वृद्धि दर्ज करते हुए सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान रु.504.52 करोड़ का निवल लाभ अर्जित किया है। बैंक का परिचालन लाभ सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के रु. 1334.15 करोड़ की तुलना में सितंबर, 2022 की तिमाही में रु.1189.78 करोड़ रहा। बैंक की निवल ब्याज आय सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के रु.1597.72 करोड़ में 10.76% की वृद्धि दर्ज करते हुए सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में बढक़र रु. 1769.60 करोड़ हो गई है।

बैंक की अन्य आय सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के रु.936.07 करोड़ की तुलना में सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में रु.779.94 करोड़ रहा । बैंक का कुल कारोबार 30.09.2021 के रु.335237.94 करोड़ में 12.55% की वृद्धि दर्ज कर दिनांक 30.09.2022 को बढक़र रु.377304.92 करोड़ हो गया है बैंक की कुल जमाराशि 30.09.2021 के रु.213685.92 करोड़ में 10.04% की वृद्धि दर्ज करते हुए दिनांक 30.09.2022 को बढक़र रु.235148.63 करोड़ हो गई है। बैंक का कासा (घरेलू) 30.09.2022 को 39.57% है। बैंक की बचत जमाराशि 30.09.2021 के रु.72892.09 करोड़ में 8.42% की वृद्धि दर्ज करते हुए दिनांक 30.09.2022 को बढक़र रु.79027.12 करोड़ हो गई है। बैंक का कुल अग्रिम 30.09.2021 के रु.121552.03 करोड़ की तुलना में 16.95% की वृद्धि दर्ज करते हुए 30.09.2022 को रु.142156.28 करोड़ हो गया है। बैंक का सकल एनपीए 30.09.2021 के रु.10909.79 करोड़ (8.98%) और 30.06.2022 के रु.9739.65 करोड़ (7.42%) से घटकर 30.09.2022 को रु.9358.92 करोड़ (6.58%) हो गया है। बैंक का निवल एनपीए 30.09.2021 के रु.3854.33 करोड़ (3.37%) और 30.06.2022 के रु.3103.82 करोड़ (2.49%) से घटकर 30.09.2022 को रु.2700.29 करोड़ (1.99%) हो गया है। बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात 30.09.2021 को 90.02% और 30.06.2022 को 91.96% से बढक़र 30.09.2022 को 92.90% हो गया है। 30.09.2022 को बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.02% और सीईटी -ढ्ढ अनुपात 11.25% है

Related Articles

Back to top button