राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई पहुंचे, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई पहुंचे, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई पहुंचे, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

चेन्नई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर चेन्नई पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन समेत प्रदेश भाजपा नेताओं और अन्य मंत्रियों ने उनकी अगवानी और स्वागत किया।

शाह आज शाम 4.30 बजे अमित शाह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए कलाइवनार आरंगम पहुंचेंगे। वहां 380 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया जलाशय शहरवासियों के लिए समर्पित करेंगे। शाह 61,843 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ चेन्नई मेट्रो रेल के चरण की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ ही अन्य परियोजनाओं को भी शुरू करेंगे।

चेन्नई शहर में सुरक्षा कड़ी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और विशेष कार्य बल के कमांडो सहित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की 3,000 से अधिक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं।

यह भी पढ़े: गाजियाबाद में बोले मोहन भागवत, भारत ही कर सकता है विश्व कल्याण 

शाह 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। गृह मंत्री पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जायजा लेंगे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button