उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादफीचर्डराज्य

गाजियाबाद में बोले मोहन भागवत, भारत ही कर सकता है विश्व कल्याण

गाजियाबाद में बोले मोहन भागवत, भारत ही कर सकता है विश्व कल्याण

गाजियाबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल (पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) की यहां शुरू हुई बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने का आह्वान किया गया। दूसरे दिन गुरुवार को आरएसएस के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत ने कहा कि विश्व कल्याण का काम भारत ही कर सकता है।

हम वसुधैव कुटुम्बकम को मानने वाले लोग हैं। आज पर्यावरण का संकट है, इसलिए पर्यावरण को बचाना हम सभी की पहली जिम्मेदारी है। पौधे लगाओ पानी बचाओ और पाॅलिथीन हटाने पर विचार करना होगा।

नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आरएसएस की दो दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक का आज समापन हो गया। इस अवसर पर सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत ने कहा कि समाज समरस रहे, यह हिन्दू समाज की नितांत आवश्यकता है।

यह भी पढ़े: खुशखबरी : अब मेट्रो में महिलाओं और बच्चों को नहीं लेना होगा ई-पास 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना आपदा की चपेट में है। देश में कोरोना आपदा के समय संघ ने देशवासियों की हरसंभव मदद की है। संघ को इसी तरह भविष्य में भी ऐसे कार्य करने हैं।

बैठक में संघ के वर्तमान कार्य की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर विचार किया गया। स्वदेशी, कुटुंप्रबोधन जैसे सामाजिक सरोकार के विषय पर चिंतन किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी, सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, डॉ. कृष्ण गोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, मुकुंद, क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर समेत ब्रज, मेरठ और उत्तराखण्ड प्रांत के कार्यकारी मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें www.dastaktimes.org  के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए  https://www.facebook.com/dastak.times.9 और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल  https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos पर। तो फिर बने रहिये  www.dastaktimes.org के साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।   

Related Articles

Back to top button