State News- राज्यTOP NEWSउत्तर प्रदेश

UP: पुलिस ने CM कोविड फंड में दिए 20 करोड़, DGP ने दिया चेक

लखनऊ: जानलेवा कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने में लगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सीएम कोविड19 केयर फंड में लगातार मदद जारी है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एचसी अवस्थी ने अन्य अधिकारियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से उनके फंड में 20 करोड़ रुपया का चेक प्रदान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिदिन की तरह ही आज भी अपने सरकारी आवास पर कोर टीम के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ को 20 करोड़ रुपया का चेक प्रदान किया। हितेश चंद्र अवस्थी ने पुलिस विभाग की ओर से 20 करोड़ की धनराशि का चेक प्रदान किया। यह राशि प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के स्थापित कोविड केयर फंड में जमा होगी। यूपी पुलिस ने अपने एक दिन का वेतन कोरोना से जंग के लिए दान किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस की इस कदम की तारीफ भी की और कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस की भूमिका काफी सराहनीय रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी की तरफ से कोविड केयर फंड के लिए बीस करोड़ से अधिक की धनराशि प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रदान की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी के हमारे जवान अभी कोरोना वायरस के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे हैं, वह काफी सराहनीय है। इन्होंने जब समाज से जुड़ी समस्याएं थी तब भी न अपनी प्रतिबद्धता के साथ काम किया, बल्कि कुछ राज्यों से बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों को सेवा के साथ उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 21 दिनों के लॉकडाउन तक इन लोगों ने भोजन और अन्य सहायता का काम किया। इससे पुलिस की एक नई छवि बनी है। अपने स्वयं के वेतन में से धनराशि इक_ा करके 20 करोड़ की राशि दिए जाने पर आज उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक व पुलिस के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं और विश्वास व्यक्त करता हूं यह लोग जनता की सेवा में कार्य कर रहे हैं। मैं अपनी ओर से पुलिस फोर्स के सभी जवानों को धन्यवाद और बधाई भी देता हूं।

Related Articles

Back to top button