उत्तर प्रदेशराष्ट्रीयलखनऊ

UP: पुलिस में जल्द होंगी 68 हजार पदों पर भर्तियां

acr468-567afc1508bbcpolice-indiaउत्तर प्रदेश पुलिस में जनबल की कमी को दूर करने की कवायद के तहत दीवान से लेकर इंस्पेक्टर तक के 31 हजार और पदों पर भर्ती करने पर सहमति बनी है।

वहीं, सिपाहियों के 35 हजार और दरोगा के दो हजार पदों पर भर्ती होना अभी शेष है। पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक की कमी को दूर करने के जिस प्रस्ताव पर सहमति बनी है, उस पर जल्द फैसला आना है।

प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा ने बताया कि गृह विभाग इस प्रस्ताव का परीक्षण कर रहा है। इसके बाद इसे वित्त विभाग को भेजा जाएगा और फिर कैबिनेट की सहमति के बाद पुलिस भर्ती बोर्ड भर्ती की कवायद शुरू हो जाएगी।

पंडा ने बताया कि 35 हजार सिपाहियों और दो हजार दरोगा पद पर भर्ती तो पहले ही तय है। अब जो कवायद हो रही है वह 31,053 पदों पर भर्ती के लिए है। यह भर्तियां विभिन्न पदों पर बल की कमी को दूर करने के लिए की जा रही हैं।

गौरतलब है कि जिस प्रस्ताव का परीक्षण हो रहा है उसमें हेड कांस्टेबल के 52 हजार पदों को बढ़ाकर लगभग 60 हजार (कुल 7296 पद), दरोगा के 18 हजार पदों को बढ़ाकर लगभग 40 हजार (कुल 21077 पद) और इंस्पेक्टर के पदों को बढ़ाकर पांच हजार (कुल 2740 पद) करने की बात है।

इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पिछले दिनों डीजीपी जगमोहन यादव ने गृह विभाग को भेजा था। मंशा यह थी कि कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण ड्यूटी के मौके पर फोर्स की किल्लत को इस भर्ती से किसी हद तक दूर किया जा सके। अब चरणबद्ध तरीके से भर्ती पूरा करने की कोशिश हो सकेगी।

सूत्र बताते हैं कि कैबिनेट से सहमति मिलने के फौरन बाद पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button