उत्तर प्रदेशराजनीति

UP Assembly By-Election 2020: सपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन दिग्गजों ने संभाली बागडोर

लखनऊ: यूपी उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने मैदान में उतरने के लिए अपने-अपने महारथियों को तैयार करना शुरू कर दिया है बता दें कि यूपी में 9 नवंबर से 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं जिसमें समाजवादी पार्टी भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है समाजवादी पार्टी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

मुलायम-अखिलेश, आजम है शामिल

सपा की प्रचार लिस्ट में एक से बढ़कर एक दिग्गजों के नाम सामने आए हैं। जिसमें पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां एवं इन्द्रजीत सरोज, नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामिल हैं।

सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव, महबूब अली, शैलेन्द्र यादव ललई, संजय गर्ग, जगदीश सोनकर एवं इकबाल महमूद हैं। शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, रामआसरे विश्वकर्मा, जावेद अली खां, राज नारायन बिन्द, रामसुन्दर दास निषाद, सुनील यादव, लीलावती कुशवाहा, राजपाल कश्यप, श्यामलाल पाल एवं जुगल किशोर वाल्मीकि भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि, समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, यूथ ब्रिगेड के अनीस राजा, लोहिया वाहिनी के डॉ. राम करन निर्मल को भी विधानसभा उपचुनाव के क्षेत्रों में प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: कमला हैरिस की भतीजी के दुर्गा मां वाले ट्वीट ने मचाया बवाल, हिंदू समूहों ने कहा…

गौरतलब हो कि विधानसभा सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए समाजववादी पार्टी ने पिछले सप्ताह अपने सभी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। सपा ने पहले चार और फिर दो विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों का ऐलान किया है। एक सीट राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ दी है। देवरिया सीट से पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया है। देवरिया सीट के टिकट पाने वाले ब्रह्माशंकर त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।

अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। उन्नाव जिले की बांगरमऊ सीट से सुरेश कुमार पाल को टिकट दिया गया है। कानपुर की घाटमपुर सीट पर इंद्रजीत कोरी, अमरोहा की नौगावां सादात सीट पर सैय्यद जावेद अब्बास, फीरोजाबाद की टूंडला सीट पर महाराज सिंह धनगर व जौनपुर की मल्हनी सीट पर लकी यादव उम्मीदवार हैं। लकी यादव दिवंगत सपा नेता पारसनाथ यादव के पुत्र हैं। उनके निधन के कारण ही यह सीट खाली हुई है। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें मल्हनी सीट ही सपा के कब्जे में थी। अब देखना यह है कि उपचुनाव में किसके सर बंधेगा जीत का सहरा और किसे देखना पड़ेगा हार का मुंह।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिएhttps://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें।

साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनलhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।

Related Articles

Back to top button