उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़लखनऊ

यूपी उपचुनाव: आज थम जाएगा उपचुनाव के लिए प्रचार, 5 दिसंबर को होगा मतदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा क्षेत्र, रामपुर, खतौली और मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। इस लिए आज यानी शनिवार को इस चुनाव के लिए हो रहे प्रचार का आखिरी दिन है। आज शाम 6 बजे तक प्रचार का शोर थम जाएगा। प्रचार थमने से पहले आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज खतौली दौरे पर जाएगे और कई गांव को लोगों से संपर्क करेगें। भूपेंद्र चौधरी जनसंपर्क कर बीजेपी प्रत्याशी के लिए डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगेंगे।

बता दें कि प्रदेश में खतौली,रामपुर और मैनपुरी क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए आज यानी 3 दिसंबर को प्रचार थम जाएगा। तीनों क्षेत्रों में शनिवार शाम 6 बजे तक रोड शो, रैलियां, सभा, नुक्कड़ सभा से प्रचार हो सकेगा। इसके बाद तीनों सीटो पर 5 दिसंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। बता दें कि शुक्रवार को मैनपुरी में एक छोर पर मुख्यमंत्री योगी ने मोर्चा संभालते हुए सपा पर हमला बोला। वहीं, दूसरी और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी डटे रहे। दोनों ने परिवारवाद के खिलाफ पिछड़े वर्ग के रघुराज शाक्य के लिए वोट मांगे।

खतौली विधानसभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए भी भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां राष्ट्रवाद का रंग देने के लिए मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी पूर्व विधायक विक्रम सिंह की पत्नी राजकुमारी को मैदान में उतारा है। वहीं, सपा समर्थित रालोद प्रत्याशी मदन भैया के खिलाफ कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाया गया है। भाजपा यहां फूंक-फूंककर कदम रख रही है। उप चुनाव में जनता के बीच कोई गलत संदेश जनता न जाए इसके चलते सपाई हुए पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी की दोबारा जॉइनिंग टाल दी गई है।

आज प्रचार थमने से पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी अपने खतौली दौरे पर जाएंगे। यहां पर भूपेंद्र चौधरी कई गांवों का दौरा करेंगे और गांवों में जनसंपर्क कर लोगों को संबोधित करेगें। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष गांवों में डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगेगें। वो बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन के लिए जनसंपर्क करेगें। लोगों से बातचीत कर उन से वोट मांगेंगे और उनमें जीत के लिए जोश भरेगें।

Related Articles

Back to top button