उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

उत्तराखंड चुनाव : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी करेंगे प्रचार, 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करते और मतदाताओं से वोट मांगते नजर आएंगे। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को भाजपा ने राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी उत्तराखंड चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों- तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा के अलावा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी, सह चुनाव प्रभारी सरदार आरपी सिंह , अजय कुमार, अजय टम्टा, माला राज्यलक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, नायाब सिंह सैनी, धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज , बलराज पासी और दिल्ली से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी को भी स्टार प्रचारकों की सूची मेऀ.

Related Articles

Back to top button