मेरठ में बकरा ईद पर धार्मिक स्थल के पास कुर्बानी को लेकर हंगामा
मौके पर पहुंची नौचंदी थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
Meerut News: आज बकरा ईद के मौके पर थाना नौचंदी क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल परिसर में कुर्बानी को लेकर माहौल गरम हो गया। देखते ही देखते क्षेत्र में तनाव फैल गया और दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को तितर बितर करते हुए स्थिति को काबू करने की कोशिश की। पुलिस कुर्बानी कर रहे आरोपियों को पकड़कर नौचंदी थाने ले आए। पुलिस ने किसी तरह से माहौल शांत कराया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
धार्मिक स्थल के पास कर रहे थे कुर्बानी
पुलिस के अनुसार नौचंदी थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के आसपास कुर्बानी कर रहे थे। एक पक्ष ने धार्मिक स्थल के पास कुर्बानी करने को मना किया। इस पर दूसरा पक्ष जबरन कुर्बानी करने लगा। इसको लेकर माहौल गरम हो गया और दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गए। दोनों पक्षों के एकत्र होने से माहौल गरम हो गया। दोनों ओर से लोग हंगामा करने लगे। लोगों ने हंगामे की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित में की
सूचना मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति नियंत्रित में की। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आए। घटना के बाद क्षेत्र में फोर्स तैनात कर दिया गया है और अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की गश्त बढ़ी
हंगामे के बाद इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि राजस्थान निवासी एक युवक बाहर से मीठ लेकर आया था। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



