उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादराज्य

सीवर के पानी से बायो सीएनजी बनाने वाला यूपी का पहला प्लांट गाजियाबाद में होगा तैयार

निगम का कहना है कि इस बायो सीएनजी प्लॉट शुरू होने से पर्यावरण में सुधार आएगा।

Ghaziabad News : गाजियाबाद के डूंडाहेड़ा में सीवर के पानी से बायो सीएनजी बनाने का यूपी का पहला प्लांट बनेगा। नगर निगम और कंपनी के बीच हुए समझौते के तहत इस प्लॉट से प्रतिदिन 1700 किलो सीएनजी बनेगी। जिससे प्रदूषण भी कम होगा।
डूंडाहेड़ा में बनने वाला यूपी का पहला बायो-सीएनजी प्लांट
सीवर से बायो सीएनजी बनाने वाला यूपी का अनूठा प्लांट गाजियाबाद में लगाया जाएगा। इसके लिए गाजियाबाद नगर निगम और संबंधित कंपनी के बीच करार हो गया है। कंपनी प्लॉट को एक साल में बनाकर देगी। सीएनजी प्लॉट पीपीपी मॉडल पर आधारित होगा इससे प्रतिदिन 1700 किलो सीएनजी का उत्पादन हो सकेगा। जिसका उपयोग लगभग 3050 घरों और 350 वाहनों में किया जाएगा। नगर निगम की यह पहल मीथेन उत्सर्जन को कम कर पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगी। अगर प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में अन्य एसटीपी प्लॉटों पर ऐसे ही आधुनिक प्लांट लगाए जाएंगे। नगर निगम के अनुसार, डूंडाहेडा स्थित एसटीपी पर सीवर से बायो सीएनजी प्लांट लगाने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम और प्लांट लगाने वाली कंपनी के बीच ओएमयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। कंपनी सीएनजी प्लॉट एक साल में तैयार करेगी। निगम का कहना है कि इस बायो सीएनजी प्लॉट शुरू होने से पर्यावरण में सुधार आएगा।
पीपीपी मॉडल पर होगा काम मीथेन उत्सर्जन में आएगी कमी
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के अनुसार प्रस्तावित परियोजना में अपशिष्ट जल शोधन प्रक्रिया के दौरान बायोगैस का उपयोग कर उसे उच्चगुणवत्ता वाली बायो-सीएनजी में परिवर्तित किया जाएगा। इस गैस का उपयोग परिवहन एवं औद्योगिक क्षेत्र में किया जा सकेगा। अपशिष्ट जल से प्राप्त बायोगैस को स्वच्छ ऊर्जा में बदलने से परियोजनामीथेन उत्सर्जन में महत्वपूर्ण कमी लाएगी।
यूपी का यह पहला प्लांट बनाए जाने का दावा
इस प्लॉट से पर्यावरण गुणवत्ता में सुधार के साथ जलवायु परिवर्तन नियंत्रण में मदद मिलेगी। प्लॉट पर एक दिन में 70 एमएलडी सीवर के पानी से करीब 1700 किलो सीएनजी तैयार की जाएगी। नगर आयुक्त का दावा है कि गाजियाबाद में बनने वाला ये प्लॉट उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्लॉट हैं जहां एसटीपी पर बायो सीएनजी प्लांट लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button