उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

पश्चिम यूपी में अर्बन हीट आइलैंड की स्थिति, आज मौसम का हाल

पश्चिम यूपी के अधिकांश जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार।

Weather News: पश्चिम यूपी के शहरों में आज बुधवार को मौसम गर्म है। शहरी क्षेत्रों में अधिक तापमान के कारण अर्बन हीट आइलैंड की स्थिति बनी हुई है। हीटवेव (लू) से बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं, बीमार, मजदूर प्रभावित हो रहे हैं। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने सभी जिलों में हीटवेव (लू) से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की है। लोगों से दिन में 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। लोगों को हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

तापमान में वृद्धि से मुसीबत
पश्चिम यूपी के जिलों में तापमान में वृद्धि और गर्म हवाओं का चलना लोगों के लिए मुसीबत का कारण बना हुआ है। इस गर्मी में पंखे व कूलर भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे। आज बुधवार को मौसम में आर्द्रता कम होने के बावजूद जून की उमस भरी गर्मी का एहसास करा रही है।

पंखे व कूलर भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे
तापमान में भारी वृद्धि और हवाओं का न चलना लोगों के लिए दोहरी मुसीबत का कारण बना है। ऐसे में पंखे व कूलर भी राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। बुधवार को मौसम में आर्द्रता कम होने के बावजूद जून की उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार आम तौर पर इस प्रकार की उमस भरी गर्मी का एहसास मानसून आने के बाद होता है। मई महीने में शुष्क गर्मी के कारण हालात खराब हैं। जिसकी वजह से लू लगने का खतरा रहता है। इस बार आंधी आने के बाद हवा की गति थम सी गई है। दूसरी तरफ तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी के साथ चल रही लू ने गर्मी को और अधिक बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button