राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उप निदेशक विमलेश औदिच्य ने मुंबई में की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई : मुंबई पुलिस (Mumbai Police) से मिल रही बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग (Uttar Pradesh Tourism Department) के उप निदेशक विमलेश औदिच्य (Deputy Director Vimlesh Audichya) ने खुदकुशी (Suicide) कर ली है। उन्होंने अपने मुंबई के घर की छत से कूदकर खुदकुशी की। उन्होंने खुदकुशी क्यों की इस बात का कारण अभी स्पष्ट नहीं मिला है। तिलक नगर पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बतया जा रहा हैं की विमलेश उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात थे।

यूपी के पर्यटन विभाग में ये चौकाने वाली खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि उन्होंने मुंबई के एक 12वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी की, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विमलेश ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। लखनऊ स्थित पर्यटन निदेशालय में नियुक्त थे। मुंबई पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

सेवानिवृत्ति से पहले आत्महत्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमालेश औदिच्य अपने विभागीय उच्च अधिकारी से काफी परेशान थे। पुलिस कार्रवाई में जुट चुकी है। विमलेश इसी साल दिसंबर में रिटायर होने वाले थे। रिटायरमेंट से कुछ महीने पहले ही उन्होंने खुदकुशी कर सबको चौंका दिया है। इस खबर के बाद से लखनऊ पर्यटन विभाग के चारों कोने हड़कंप मच गया है। विमलेश ने गगन हाउसिंग सोसा बिल्डिंग नंबर 95 की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें गंभीर हालत में राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉ. श्रुतिका कांबले ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button