उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

UTTARAKHAND:पुणे से प्रवासि‍यों को लेकर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त, एक की मौत, 13 घायल

बागेश्वर: पुणे से उत्‍तराखंड के प्रवासियों को बागेश्वर लेकर आ रही बस गूना (मध्यप्रदेश) के पास दुर्घनाग्रस्त हो गई है। घटना में एक कि मौत और 13 लोग घायल हो हैं। घायलों का वहीं के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक का पार्थिव शरीर उसके गांव लाया जा रहा है।

बीती गुरुवार की देर रात पुणे से प्रवासियों को बागेश्वर ला रही एक बस गुना, मध्यप्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में गरुड़ ब्लॉक के जवाण स्टेट निवासी नंदन सिंह नेगी उम्र 35 वर्ष की मौत हो गयी। जबकि 13 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को वही के अस्पताल में इलाज़ चल रहा है। बस में सवार प्रवासी बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्‍लॉक के बताए जा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि मध्यप्रदेश प्रशासन से घायलों की जानकारी लेकर हर सम्भव मदद का प्रयास किया जा रहा हैं।

घायलों के नाम:-

  • दिनेश सिंह पुत्र खिलाफ सिंह निवासी पैइयाँ, बैजनाथ
  • बिमला पत्नी दिनेश परिहार निवासी पैइयाँ बैजनाथ
  • महेश पुत्र प्रताप सिंह 28 वर्ष निवासी कुलाऊँ
  • खड़क सिंह बलवन्त सिंह रावत 38 वर्ष ,कुलाऊँ, बैजनाथ
  • रोशनी पुत्री दिनेश परिहार 19 वर्ष ग्राम पैइयाँ, बैजनाथ
  • लक्ष्मण सिंह परिहार पुत्र विजय सिंह 19 वर्ष पैइयाँ बैजनाथ
  • गिरीश सिंह बोरा पुत्र भगवान सिंह बोरा 27 वर्ष मेगड़ी स्टेट

अहमदाबाद से 1700 प्रवासियों को लेकर पहुंचेगी विशेष ट्रेन

अहमदाबाद से 1700 प्रवासियों को लेकर आज विशेष ट्रेन लालकुआं स्टेशन पहुंचेगी। तैयारियों का जाएगा लेने के लिए नैनीताल के डीएम सविन बंसल स्टेशन पहुंच गए हैं। बीते रविवार को गुजरात से पहुंची विशेष ट्रेन के प्रवासियों को काठगोदाम स्टेशन पर उतारा गया था। जहां उनकी प्रथमिक जांच कराने के बाद रोडवेज बसों से उनके गृह जनपद भेजा गया। इस बार प्रवासियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हे काठगोदाम स्टेशन की बजाए लालकुआं स्टेशन पर ही छोड़ने का प्रबंध किया गया है। जहां उनकी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच होने के बाद भोजन उपलब्ध कराकर बसों के माध्यम से उनके गृह जनपद भेजा जाएग। बता दें कि ट्रेन में इस बार कुल 14 कोच लगे हैं। 

Related Articles

Back to top button