उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने किया जनसंपर्क

हल्द्वानी। भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने काठगोदाम, गांधीनगर, सिन्धी चौराहा, हीरा नगर और आदर्श नगर में बैठकें और जनसम्पर्क किया। खराब मौसम के बीच जनसंपर्क के स्थानीय लोगों ने डॉक्टर रौतेला का आभार व्यक्त किया और समर्थन करने का दावा किया। लोगों ने रौतेला के प्रयासों से रानीबाग क्षेत्र में विद्युत शव गृह का निर्माण करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रौतेला ने कहा कि वह पिछले सात वर्ष से हल्द्वानी के विकास में लगे हैं और जनता के सहयोग से आदर्श व मॉडल शहर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से भारतीय जनता पार्टी को मत देने की अपील की।

Related Articles

Back to top button