उत्तराखंडटॉप न्यूज़राज्य

उत्तराखंड एक ऐसी भूमि है जहां लोग देश की रक्षा के लिए सबसे आगे रहते हैं: नड्डा

बागेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा सोमवार को बागेश्वर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बाबा बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद नड्डा ने नुमाइखेत मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड एक ऐसी भूमि है जिसके लोग देश की रक्षा के लिए सबसे आगे रहते हैं।

नड्डा ने कहा कि बागेश्वर एक ऐतिहासिक स्थल है। उन्हें बाबा बागनाथ मंदिर में आने और सरयू-गोमती संगम का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। ये वीर भूमि है। कुली बेगार प्रथा के खिलाफ यहां से जो लहर चली, उसी से हम आज आजाद हैं। ऐसी भूमि को मैं नमन करता हूं। उत्तराखंड एक ऐसी भूमि है जिसके लोग देश की रक्षा के लिए सबसे आगे रहते हैं। नड्डा ने कहा कि हमारी ही पार्टी है जो कहती है, वो करती है और वो दिखता है। हमारी पार्टी किसी को बांटने का काम नही करती है। हम सबको एक सूत्र में पिरोने का काम करते हैं।

हम रिपोर्ट कार्ड लेकर जाते हैं। जनता के बीच जाते हैं और आगे के लिए फिर काम में जुट जाते हैं। हम किसी को कुर्सी में बैठाने नहीं आते हैं। हम विकास की राजनीति करते हैं। दूसरी पार्टियां परिवार वाद की राजनीति करते हैं। कांग्रेस पार्टी भी आज राष्ट्रीय पार्टी नहीं भाई-बहन की पार्टी हो गयी है। हमारी पार्टी है शोसित गरीब और अंतिम व्यक्ति की पीड़ा देखती है, उनके लिए काम करती है।

नड्डा ने जनधन योजना को लेकर कहा कि 1971 में इंदिरा द्वारा बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, लेकिन गरीबों का खाता कभी नहीं खुल पाता था। जनधन योजना के द्वारा गरीबों का खाता खुला। आज देश में 40 करोड़ गरीबों का खाता खुल चुका है। उत्तराखंड में ही 26 लाख 83 हजार खाते खुले। 1966 में राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि महिलाओं को शौच के लिए खेतों में या खुले में जाना लड़ता है। मोदी जी ने 11 करोड़ महिलाओं को इज्जत देने का काम किया। उत्तराखंड में 5 लाख 25 हजार शौचालय बने हैं।

आज उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को सम्मान दिलाने का काम किया। हर गांव में लकड़ी लेने के लिए महिलाओं को चोट लगती थी। गैस कनेक्शन मिलने पर उनकी वो समस्या आज खत्म हो चुकी है। उज्ज्वला के 3 लाख 65 हजार कनेक्शन उत्तराखण्ड में दिए गए। उत्तराखंड में सौभाग्य योजना के तहत बिजली के 2 लाख 48 हजार लोगों को कनेक्शन देने का काम किया है। वन रैंक वन पेंशन देकर देश के सिपाहियों को सम्मान दिलाने का काम किया। उत्तराखंड में 01 लाख 16 हजार सिपाहियों को वन रैंक वन पेंशन का लाभ मिला।

ऋषिकेश रेल लाइन का काम शुरू हो चुका है। टनकपुर से लेकर बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे शुरू हो चुका है जल्द इसको भी बना दिया जाएगा। नया उत्तराखंड को आगे बढ़ाने का काम किया है। गेस्ट टीचरों की सैलरी 25 हजार कर दी गयी है। बच्चों को टेबलेट दिए जा रहे हैं। राम मंदिर को बनाने का काम किया है।
राहुल गांधी पे निशाना साधते हुए कहा कि उनको पूजा करना तो आता नही है। भाजपा ने उनको पूजा करने पर मजबूर कर दिया है। उत्तराखंड को संवारने का काम नरेन्द्र मोदी ने अपने हाथों में लिया है। लगातार काम किया जा रहा है। चाहे केदारनाथ का काम हो या आल वेदर रॉड हो हर जगह काम किया जा रहा है। उन्होंने जनता से बागेश्वर के विधायक उम्मीदवार चंदन राम दास और कपकोट के सुरेश गड़िया को वोट देने की अपील की।

Related Articles

Back to top button