राजनीतिहरियाणा

समालखा बार चुनाव में विकास भारद्वाज की बड़ी जीत, 79 वोट से बने प्रधान; कमल छौक्कर ने सिर्फ 2 वोट से जीता कोषाध्यक्ष पद

समालखा: बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को हुए मतदान के बाद नतीजे सामने आ गए। प्रधान पद पर विकास भारद्वाज ने 79 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 232 वोट मिले और उन्होंने प्रवीण कौशिक को हराया। वहीं कोषाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद कांटे का रहा, जहां कमल छौक्कर ने विक्रांत रुहल को महज 2 वोट से शिकस्त दी।

उपप्रधान पद पर पंकज छौक्कर ने मुकेश कहराणा को 14 वोट से हराकर जीत हासिल की। महिला उपप्रधान पद पर ललिता शर्मा को 252 वोट मिले। उन्होंने मीना थोरी को 120 वोट के बड़े अंतर से पराजित किया। सचिव पद पर अनुज रावल ने 244 वोट हासिल कर संजय गहल्याण को 103 वोट से हराया। संयुक्त सचिव पद पर प्रियंका गौड़ निर्विरोध चुनी गईं।

कोषाध्यक्ष पद पर सिर्फ 2 वोट से हुआ फैसला

कोषाध्यक्ष पद के लिए कमल छौक्कर और विक्रांत रुहल के बीच आखिरी दौर तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कमल छौक्कर को 194 वोट मिले और उन्होंने विक्रांत रुहल को सिर्फ 2 वोट के अंतर से हरा दिया। पूरे चुनाव में यही सबसे कम अंतर से हुई जीत रही। उपप्रधान पद पर भी मुकाबला करीबी रहा, जहां पंकज छौक्कर ने 14 वोट से जीत दर्ज की।

405 मतदाताओं में 386 ने डाले वोट

रिटर्निंग ऑफिसर रविंद्र सिंह के मुताबिक मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चला। कुल 405 मतदाताओं में उपप्रधान पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए 386 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। उपप्रधान पद पर 385 वोट पड़े। मतदान के दौरान करीब 10 मत निरस्त हुए।

प्रत्याशियों ने 25 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किए थे। रिटर्निंग ऑफिसर रविंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से पूरी हुई। चुनाव संचालन में एआरओ प्रदीप दुहन और देवेंद्र छौक्कर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button